हापुड़, सीमन/स्पेशल डेस्क (ehapurnews.com): कोरोना वायरस खतरनाक के साथ-साथ अब जानलेवा भी होता जा रहा है। यह इतना घातक हो चुका है कि अभी तक जनपद हापुड़ में 150 कोरोना मरीजों की जान ले चुका है। कोरोना की पहली लहर इतनी घातक नहीं थी जितनी जानलेवा यह दूसरी लहर है। आलम यह है कि अब एक दिन में मिले जनपद हापुड़ में कोरोना के मामले 400 का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं।
AD: CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352
अभी तक के आंकड़ों पर एक नज़र:
जनपद हापुड़ की मुख्य चिकित्साधिकारी डां. रेखा शर्मा के मुताबिक जिले में कोरोना के अभी तक 9,982 मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में से 7,756 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं जब कि 2,076 मरीजों का उपचार अभी जारी है। वहीं कोरोना के कारण 150 मरीजों की मौत हो चुकी है।
एक्टिव केस: 2,076
स्वस्थ हुए मरीज: 7,756
अभी तक हुई मौतें: 150
अभी तक मिले कोरोना मरीजों की संख्या: 9,982
सोमवार को 236 मरीज हुए स्वस्थ:
जनपद में कोरोना के सोमवार को एक तरफ 337 मामले सामने आए तो वहीं 236 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।
जनसहयोग बेहद ज़रुरी:
कोरोना की दूसरी लहर पर अगर काबू पाना है तो ऐसे में जनसहयोग बेहद ज़रुरी है। मार्किट में अनावश्यक रुप से बाहर न निकलें, अगर मजबूरी में निकले तो डबल मास्क का प्रयोग करें। कोशिश करें कि घर में भी मास्क का इस्तेमाल करें। घर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। अकसर देखा जाता है कि दुकान, ठेलों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है जो कि कोरोना संक्रमण को फैला रहा है। आपसे EHapurNews की अपील है कि कोविड गाइडलाइंस का पालन ज़रुर करें।
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352






























