
अक्षय तृतीया पर गन्ने के रस के वितरण से मनाई गई आदिनाथ भगवान की प्रथम आहार स्मृति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने लिया आग का रूप, 7 बीघा फसल जलकर राख अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन समाज ने श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ भगवान आदिनाथ की प्रथम आहार स्मृति को भव्य रूप से मनाया। इस उपलक्ष में हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित होम बॉस हार्डवेयर ने गन्ने के रस का वितरण किया और पर्व को धूमधाम से मनाया।
मान्यता के अनुसार, भगवान आदिनाथ ने लगभग 400 दिनों के कठोर उपवास के बाद इसी दिन हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस द्वारा गन्ने के रस से आहार ग्रहण किया था। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक क्षण की याद में हर वर्ष यह पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं पूरे शहर में जगह-जगह गन्ने के रस का वितरण कर श्रद्धालुओं ने सेवा और दान का संदेश दिया।
इसी कड़ी में होम बॉस हार्डवेयर के संचालक शुभम जैन द्वारा भी श्रद्धा भाव से गन्ने के रस का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने गन्ने का रस पीया। होम बॉस हार्डवेयर के संचालक शुभम जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार की यह परंपरा आज भी समाज को सेवा और सद्भाव का संदेश देती है। पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























