
बाबूगढ़: अवैध रूप से कक्षाओं का संचालन करने पर पांच स्कूलों को भेजा रिमाइंडर नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से स्कूलों द्वारा कक्षाओं का संचालन हो रहा है। ऐसे में पांच स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर BSA ने रिमाइंडर भेज कर तीन दिन में अभिलेख सहित जवाब देने के निर्देश दिए हैं:
– टीएस पब्लिक स्कूल
– के एन पब्लिक स्कूल
– ए एस पब्लिक स्कूल
– रोजवुड पब्लिक स्कूल
– नवज्योति पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
BSA हापुड़ रितु तोमर ने बताया कि पिछले दिनों कुचेसर रोड स्थित टीएस पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में समस्त स्टाफ अप्रशिक्षित है। कैमरे भी मानक के अनुसार नहीं है। यहां पर अवैध रूप से 6 से 8वीं तक की कक्षाएं संचालित पाई गई। मान्यता के संबंध में स्कूल में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया।
वहीं बाबूगढ़ छावनी के केएन पब्लिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्टाफ अप्रशिक्षित मिला जहां 9 से 12वीं तक की कक्षाएं अवैध रूप से चल रही थी।
इसी के साथ कुचेसर रोड स्थित एएस पब्लिक स्कूल में भी अधिकांश स्टाफ अप्रशिक्षित मिला जहां की कक्षाएं भी मानक के अनुसार नहीं थी। विद्यालय में कक्षा 6 से आठवीं तक की कक्षाएं अवैध रूप से चलती मिली।
कुचेसर रोड स्थित रोजवुड पब्लिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान बीएसए ने पाया कि स्टाफ अप्रशिक्षित है। साथ ही अवैध रूप से 9 से 10वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं।
कुचेसर रोड स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में भी स्टॉफ अप्रशिक्षित मिला। कमरे भी मानक के अनुसार नहीं मिले। ऐसे में सभी को नोटिस जारी किया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























