
4.55 करोड़ से छिजारसी नाले पर बनेंगे पुल व अंडरपास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 4.55 करोड़ रुपए की लागत से छिजारसी नाले पर एक छोटे पुल और सबली अंडरपास पर एक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा हरोड़ा कोठी गंदे नाले से खगोई रोड पर पलिया व मार्ग का निर्माण होने से इन मार्गों से हर दिन गुजरने वाले सैकड़ो वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। विभाग द्वारा 2.77 करोड रुपए से सबली अंडरपास नंबर एक व दो से NH-9 पर सबली नाला तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसी महीने अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। नाले का निर्माण होने से अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं 77.20 लाख रुपए से पिलखुवा चंडी मंदिर सिखेड़ा पर छिजारसी ड्रेन पर मिनी पुल और 90.90 लाख रुपए से हरोड़ा कोठी गंदे नाले से खगोई रोड पर पुलिया और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बारिश से पहले कार्य को पूरा करने का प्रयास है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























