
भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए महिला को बुलाया, हापुड़ से अमरोहा की सीमा में घुसे शातिर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लिंग परीक्षण की तैयारी थी लेकिन शातिरों को संदेह हुआ जिसके बाद वह एक महिला को लेकर अमरोहा की सीमा में प्रवेश कर गए। ऐसे में हापुड़ जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले की सीमा में ही रुक गई और अमरोहा के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों को उम्मीद थी कि महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जांच बहादुरगढ़ या गढ़मुक्तेश्वर में होगी लेकिन शातिर अमरोहा की सीमा में प्रवेश कर गए।
नोडल पीसीपीएनडीटी डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर ने लिंग परीक्षण को लेकर सूचना दी थी। बुलंदशहर की महिला को हापुड़ के ततारपुर बाईपास पर शातिर लोगों द्वारा बुलाया गया। फिर महिला को गाड़ी में बैठाकर वह गढ़ होते हुए अमरोहा जिले की सीमा में पहुंच गए। वहां के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह गैंग बेहद सक्रिय है जो हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ समेत आसपास के जनपदों में गर्भ में पल रहे लिंग का परीक्षण करता है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


























