
👁 61 views Views
राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने के नाम पर 46 लाख की ठगी के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सुभाष विहार कॉलोनी के रहने वाले संदेश यादव ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पिछले चार वर्षों से उनकी एक व्यक्ति से मुलाकात है जिसने प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं से उनकी कई बार मुलाकात कराई। इस दौरान व्यक्ति पर संदेश यादव का भरोसा बढ़ गया। संदेश ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी बातों में उलझा कर राज्य मंत्री का दर्जा दिलाने के नाम पर 46 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























