
4 करोड़ की शराब की नष्टीकरण के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रिलायंस रोड पर एक्सपायरी शराब को नष्ट कराया जा रहा था। इसी दौरान बुलडोजर से निकली चिंगारी से आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार का है जब पिलखुवा की रिलायंस रोड पर अधिकारियों की मौजूदगी में चार करोड रुपए की एक्सपायरी शराब को नष्ट कराया जा रहा था। बुलडोजर की मदद से शराब के नष्टीकरण के दौरान अचानक निकली चिंगारी से आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























