
पिलखुवा: डेयरी प्रॉडक्ट्स के गोदाम में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की शमशाद रोड पर स्थित एक डेयरी से जुड़े गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। इस दौरान करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग की सूचना पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद एकता का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई लेकिन इस दौरान गोदाम संचालक का काफी नुकसान हो गया।
मामला शुक्रवार का है जब एसके ट्रेडर्स नाम के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में डेयरी प्रोडक्ट रखे हुए थे। जैसे ही आग लगी तो हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग नमाज पढ़ने गए थे। धुआं उठता देख लोगों के होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कैरेट, दूध, विद्युत उपकरण, फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























