
बैसाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा तट पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में बैसाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्य से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। बताया गया है कि श्रद्धालुओं गंगा स्नान हेतु एक दिन पहले गुरुवार को पहुंचना शुरु हो गए। वहीं शुक्रवार में भोर होते ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और सुख स्मृद्धि हेतु पूजन किया और गरीबों व असहाय लोगों को भोजन कराया। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि बैसाख अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने वालों के पापों से मुक्ति और मनोवांछित फल प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता प्रचलित है। इसमे दान, स्नान और सद्कर्मों का कई गुना लाभ मिलता है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























