
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित यूपीएसआईडीसी फेस 2 की एक बंद फैक्ट्री में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोन निवासी 32 वर्षीय अनिल पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था जो कर्ज में था वह बेहद परेशान था जिसने यह कदम उठाया। वह काम की तलाश में यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में आया था जहां काम न मिलने पर वह चौकीदार के संपर्क में आया जिसने उसे अस्थाई रूप से फैक्ट्री में रहने की अनुमति दी थी। चौकीदार के गांव जाने के बाद वह अकेला रह रहा था जिसकी लाश गुरुवार को फंदे से लटकी मिली। अनिल की पत्नी सविता, छोटी बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























