
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक मासूम बच्चा व एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, यातायात प्रभारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने शवों को कब्जे में लिया, घायलों को अस्पताल भेजा, गाड़ी को भी कब्जे में लिया और यातायात व्यवस्था को संभाला। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार सितारे पत्नी गुलसाब अली, सरोज पत्नी सुभाष, शारदा पत्नी लेखराम बालक व अन्य लोगों के साथ यादव ढाबे (मुर्शदपुर) के पास बुलंदशहर रोड पर बस स्टेंट के पास खड़े थे तभी सफेद रंग की कार ने सभी को कुचल दिया। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सितारे तथा सरोज की मौत हो गई, जबकि शारदा और एक बच्चा घायल है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























