
👁 3 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली। गांव हिम्मतपुर में खेत के बराबर में खड़ी किसान की बाइक चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र की सुभाष विहार कॉलोनी निवासी सौरब ने तहरीर देकर बताया कि उनके खेत गांव हिम्मतपुर में गोवर्धनपुर मार्ग पर स्थित हैं। मंगलवार को वह बाइक से खेत पर गया था। जहां, बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके खेत के अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आने पर बाइक नहीं मिली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























