
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित टोल प्लाजा के पास स्थित अल्लाहबख्शपुर मार्ग पर निर्माणाधीन अंडर पास अगले महीने से खोल दिया जाएगा जिससे यहां होने वाले हादसों में कमी आएगी। नवंबर 2025 में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था जो अब आखिरी फेस में पहुंच गया है।
इस अंडरपास का करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। जल्द से जल्द अंडरपास का कार्य पूरा करने के लिए तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कार्य पूरे हो जाएंगे। इसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इस अंडरपास के निर्माण की लंबे समय से मांग उठ रही थी। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने भी इस मामले को संसद में प्रमुखता से उठाया था। अगले महीने इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























