
👁 19 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में नगर पालिका के सामने स्थित शराब के ठेके द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री के मामले में आबकारी विभाग ने संज्ञान लिया है। आबकारी निरीक्षक पिलखुवा विपिन कुमार ने बताया कि ठेके का 30,000 रुपए का जुर्माना किया गया है और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। अवैध रूप से शराब की बिक्री, ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बताते चलें कि बंदी के दिन ठेके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ठेके का जुर्माना किया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























