
👁 51 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खड़की बाजार के रहने वाले मुकुंद अग्रवाल ने कक्षा दसवीं की सीबीएसई की परीक्षा में 95% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, संस्कार भारती के महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता विधु उर्फ विशु अग्रवाल ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र मुकंद अग्रवाल मिनिलैंड द ग्लोबल स्कूल में पढ़ता है जिसने सीबीएसई में कक्षा दसवीं में 95% अंक हासिल कर परिजनों, स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र की माता साधना अग्रवाल ने बताया कि उनके पुत्र ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























