
हापुड़ किठौर रोड पर अवैध कॉलोनियों का जाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के किठौर जाने वाले मार्ग पर मेरठ बुलंदशहर बाईपास ओवर ब्रिज को क्रॉस करते ही आधा दर्जन अवैध कॉलोनी का ऐसा मकड़जाल फैला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह जानकारी 25 बीघा इलाके में बताया जा रहा है इससे भी अधिक क्षेत्र में हो तो कोई ताज्जुब नहीं होगा। सूत्र बताते हैं कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कारिंदे ने अवैध कॉलोनाइजरों से एक हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से मेहनताना लेकर पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी ली है और दलाल भोली जनता को फसाने में लगे हैं।
एक सूचना को सटीक मानकर ई हापुड़ न्यूज़ की टीम ने हापुड़ किठौर मार्ग पर बाईपास के क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से बातचीत की। टीम ने पाया कि कुछ धंधेबाजों ने किसानों की कृषि भूमि का सौदा सस्ते दामों में कर लिया है और भूमि पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई। किसानों की भूमि की ईटों की मदद से प्लाटिंग की गई है। प्लाटिंग के बीच मुख्य मार्ग से करीब 20-25 फुट चौड़ा रास्ता दिया गया है। प्रॉपर्टी डीलरों ने अवैध प्लाटिंग पर कुर्सियां डालकर, टाटिया लगाकर टैम्प्रेरी दफ्तर भी खोल दिए हैं। अवैध प्लाटिंग एरिया में नाली खड़ंजे का निर्माण व पौधा रोपण की प्रक्रिया जारी है।
प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना प्लाटिंग करना पूरी तरह अवैध है। अवैध कॉलोनी में भवन का मानचित्र प्राधिकरण स्वीकृत नहीं करता है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























