
बाबूगढ़ के गांव गौहरा आलमगीरपुर में गुंडों की गुंडाई से ग्रामीण भयभीत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव गौहरा आलमगीरपुर में बुधवार की रात को 10-12 हथियार बंद लोगों ने एक सब्जी विक्रेता की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। गुंडों की गुंडाई के आगे गांव में भगदड़ मच गई और दहशत के साय में ग्रामीण अपने घरों में जा छिपे। दबंगों की दबंगाई की हरकते गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।दबंगों के फरार होने के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गौहरा आलमगीरपुर में लीले का बेटा आकाश बुधवार की रात को गांव में एक पेड़ के नीचे अंडे बेच रहा था कि तीन गाड़ियों में सवार दबंग आ धमके ये दबंग हाथों में लाठी डंडे तथा तमंचे लिए थे। दबंगों ने गाड़ियों से उतरते ही आकाश के भाई विकास की सब्जी की दुकान पर तोड़ फोड़ शुरु कर दी और सब्जियों को उठाकर सड़क पर फैंकना शुरु कर दिया। दबंगों के हाथ में लाठी-डंडे और तमंचे देख कर दहशत फैल गई और उन्होंने तमंचे से फायर कर तथा लाठी डंडों को लहराकर आतंक का माहौल पैदा कर दिया जिस वजह से भयभीत ग्रामीण अपने-अपने घरों में जा छिपे और दबंगों ने अपनी दबंगई को और तेज के साथ दिखाना शुरु कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची परंतु तब तक तीनों गाड़ियों में सवार दबंग अपनी दबंगई दिखाकर भाग खड़े हुए। इस सिलसिले में आकाश ने पुलिस रिपोर्ट में सात-आठ लोगों का जिक्र करते हुए गांव गौहरा आलमगीरपुर के प्रशांत व अमित को नामजद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191 (2), 191(3), 190,109 तथा 324 (4) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल दबंग पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस दबंगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























