
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट के गांव छोटी गढ़ाली में झोपड़ी नुमा मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से वहां रखा सामान जल कर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से पांच पशु बुरी तरह झुलस गए जबकि एक पशु की मौत हो गई। किसान का इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
गांव निवासी भगवत सिंह ने बताया कि उनका गांव में ही झोपड़ी नुमा मकान है। पीड़ित मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह परिवार के साथ फसल काटने के लिए गया था कि मंगलवार की दोपहर उसके झोपड़ीनुमा मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। उसके चार और पड़ोसी का एक पशु आग की चपेट में आकर झुलस गए जबकि एक घायल पशु की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हो गया जिसने मुआवजे की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























