
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मीरा रेती मोहल्ले में आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं जिन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की है। बिलखते खून से लथपथ बालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
मीरारेती मोहल्ले के रहने वाले दिलपाल ने बताया कि उनके 8 साल के बेटे अजय पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को अजय घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों ने अजय पर हमला कर दिया जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने डंडों का सहारा लेकर कुत्तों को भगाया। इस दौरान बच्चे की टांग में काफी ज्यादा चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131



























