
डीजे पर दो गुटों में संघर्ष, 5 पकडे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हाफिजपुर के गांव बडौदा सिहानी में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में पिछले दिनों संघर्ष हो गया था।अब पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम बडौदा सिहानी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़ा व विवाद हो गया था।पुलिस ने घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव बडौदा सिहानी के मारूफ,मुनफैद, खालिद, राशिद व हारून है।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586



























