
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर सोभन में उचित दर की दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान राशन में अनियमितता मिली जिसके बाद जांच कराई गई और निरीक्षण में 60 कुंतल से अधिक खाद्यान्न गायब मिला जिसके बाद विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मामले में दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान को गांव नानपुर राशन डीलर के यहां अटैच किया है जिससे आपूर्ति सुचारु रहेगी।
पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता ने 9 अप्रैल को गांव लोदीपुर सोभन में उचित दर विक्रेता दीपक कुमार की दुकान का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दुकान पर मात्र लगभग 8 कुंतल 10 किलो गेहूं और करीब 4 कुंतल चावल पाया गया जबकि अभिलेखों के अनुसार 40 कुंतल 12 किलो गेहूं और 30 कुंतल 60 किलो चावल स्टॉक होना चाहिए था। जांच में मिली अनियमितता के बाद कार्रवाई की गई और उच्च दर विक्रेता दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























