
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली क्षेत्र में किसानों की एक बैठक का आयोजन हुआ। मंच संचालन करते हुए डॉ. फ़रहिम तोमर ने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ विद्युत विभाग द्वारा हो रहे शोषण के खिलाफ अब एक लंबी और निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।
इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने सिंभावली मिल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मिल द्वारा किसानों के भुगतान की स्थिति अत्यंत खराब है और पिछले वर्ष का भी भुगतान अब तक बकाया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में एकलव्य सिंह सहारा, मंडल सचिव ललित चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष मनिन्द मसंद, शेखर चौधरी, दानिश प्रधान, रिंकू प्रधान, शाहकमाल प्रधान, सलीम प्रधान, शाहिद प्रधान, शाहरुख प्रधान, विनय बाना, फ़रहत प्रधान, अफ़ाहत प्रधान, इकराम प्रधान, टिंकू प्रधान, भानु सिद्धू, परमजीत सिंह, मुकेश प्रधान, सारिक सैफ़ी, ललित चट्ठा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


























