
सिम्भावलीः डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक बाइक बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार दीन मोहम्मद की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और पहचान कर परिवारजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी दीन मोहम्मद शनिवार की दोपहर किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। तभी अचानक उपैड़ा फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने दीन मोहम्मद को गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही पूरी करके शव पीएम को भेज दिया। सीओ वरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और उपैड़ा एनएच-9 स्थित दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























