
पूर्व सभासद का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 56 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):साइबर ठगों ने पूर्व सभासद का मोबाइल हैक कर खाते से 56 हजार रुपए निकाले हैं। मामले में साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के देहात क्षेत्र के पन्नापुरी के रहने वाले पूर्व सभासद देवेश शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को वह बैठे हुए थे। तभी उनका फोन अचानक रीस्टार्ट हुआ। जब उन्होंने अपने फोन को देखा तो वह फॉर्मेट हो चुका था। कुछ देर बाद जब उन्होंने ऐप डाउनलोड की तो पता चला कि साइबर ठगों ने उनका फोन हैक कर उनके खाते से 56000 रुपए निकाल लिए हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल से मामले में कार्रवाई की मांग की। साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























