
थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की फरियाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद को सुना गया। जनपद हापुड़ के थाना देहात में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा व देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। बाबूगढ़ थाना में थाना प्रभारी मुनेश ने थाना समाधान दिवस के तहत लोगों की समस्याएं सुनी। इसी के साथ अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बाबूगढ़, देहात थाने के साथ-साथ हापुड़ कोतवाली नगर, हाफ़िज़पुर, सिंभावली, धौलाना, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर समेत अन्य थानों में भी फरियादों की फरियाद को सुना गया जहां गुणवत्ता के साथ समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012



























