
गढ़: 35 वर्षों बाद पालिका ने भूमि को कराया कब्जा मुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की टीम ने गढ़ की स्याना रोड पर स्थित पालिका की कई बीघा भूमि को 35 वर्षों के बाद कब्जा मुक्त कराया। गढ़ नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी बुलडोजर व पुलिस बल तथा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान हड़कंप मच गया।
यहां से स्याना-बुलंदशहर की बसों का संचालन होता है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया था। उसके अंदर बाहर पालिका की दुकान में कमरे बने हैं। इस भूमि पर पिछले 35 वर्षों से प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा था जिससे पालिका को कोई आय नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि यहां पर ट्रक की मरम्मत का कार्य भी होता था।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने तो कमरों पर कब्जा करने का प्रयास किया था। कई जगह दीवार तोड़कर उसमें वाहन खड़े होते थे। शुक्रवार को पालिका की टीम ने बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई की और वहां जंजीर डाल दी। टूटी दीवार को ठीक करने के बाद यहां बारात घर बनेगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586




























