
👁 15 views Views
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर भड़के ग्रामीण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना तहसील के गांव डहाना में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग मार्ग में प्रयुक्त निर्माण सामग्री को देखकर ग्रामीण खफा हो गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत मंडलीय महासचिव भवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन में बताया है कि गांव डहाना में जुगल किशोर के मकान से लेकर शमशान तक इंटरलॉकिंग रास्ता बनाया जा रहा है जिसके दोनों साइड की दीवारों पर नाम मात्र का सीमेंट लगाया जा रहा है और रेत से दीवार बनाई जा रही है। भाकियू ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच करने और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























