
👁 44 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में बीती रात अज्ञात चोर विद्युत लाइन चुराकर फरार हो गए। करीब 20 खभों की लाइन को चोरों ने चुराया जिससे लोगों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है जब गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में अज्ञात चोर 11 हजार की विद्युत लाइन चुराकर फरार हो गए। 20 खभों की लाइन चोरी होने से किसान बेहद परेशान है। 15 किसानों के नलकूपों से भी लाइन चोरी हुई है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जाहिर की है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706



























