
खुले बाजार में सरकारी रेट से 300 रुपए गेहूं मंदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गेहूं की कटाई जोर पकड़ती जा रही है और खुले बाजार व सरकारी क्रिया केंद्र पर गेहूं पहुंचना शुरू हो गया है।
जनपद हापुड़ की मंडी में गेहूं ₹2300 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है जबकि गेहूं के सरकारी क्रिया केंद्रों पर सरकार समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीद रही है। खुले बाजार में गेहूं का दाम करीब ₹300 रुपए प्रति कुंतल कम होने के कारण सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद बढ़ेगी और खरीद लक्ष्य जल्दी पूरा होगा।
बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों से गेहूं खराब होने की खबरें है जो गेहूं अभी भी बाजार में आ रहा है उसकी क्वालिटी कुछ निबल बताई जा रही है दूसरी और उपभोक्ताओं को राशन पर गेहूं व चावल जरूरत से भी ज्यादा मिल रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि मई माह में आटा उत्पादकों व उपभोक्ताओं की मांग निकलने पर गेहूं दामों में बढ़ोतरी होगी और किसान भी खुलकर बाजार गेहूं लेकर आएगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























