
क्रिकेट सटोरियों को मिली जमानत तीन अभी भी फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने क्रिकेट सटोरियों के एक गैंग का खुलासा करते हुए तीन सटोरियों को धर दबोचा था। जबकि तीन सटोरिया पुलिस को चकमा देकर भाग खड़े हुए थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए सटोरियों को जमानत मिल गई है।
यह हुए जमानत पर रिहाः
हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी गली नंबर 16 के पंकज पुत्र महेश चंद्र, नई शिवपुरी के मनोज गोयल पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सिंह तथा छज्जू पूरा गोल मार्केट का राघव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सिंघल।
फरार सटोरिए हैः
अनुज त्यागी उर्फ डब्बू त्यागी निवासी त्यागी नगर हापुड़, सहदेव शास्त्री पुत्र हरि सिंह निवासी गांव सादकपुर हापुड़, सोनू पुत्र महेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी हापुड़।
मनोज गोयल कौन हैः
उक्त सभी क्रिकेट सटोरियों में से एक नाम मनोज गोयल का सबसे चर्चित नाम है। यह व्यक्ति कभी गौशाला में मामूली पैसों पर नौकरी करता था, परंतु सट्टेबाजी के मैदान में जाकर खूब धन कमाया है और नई शिवपुरी में लग्जरी सुविधाओं से लैस कई करोड़ रुपए के बंगले में रहता है। फिलहाल सटोरिया के सभी लग्जरी सुविधाएं हैं और भी संपत्ति का मालिक है राजस्व टीम को जांच करनी चाहिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



























