
आखिर कौन है केमिकल, एसिड व रंगों से सॉस तैयार करने वाला फैक्ट्री मालिक?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापामार कार्रवाई कर केमिकल से बनी खराब गुणवत्ता की 200 लीटर सांस को बरामद किया जिसे विभाग ने नष्ट करा दिया। इस सांस के इस्तेमाल में टमाटर की जगह केमिकल, एसिड का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं टीम ने नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है। आखिर सवाल यह खड़ा होता है कि इतनी खराब गुणवत्ता की सॉस को बनाने वाला व्यक्ति कौन है? वह विभाग के शिकंजे पर है। लोगों ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि खराब गुणवत्ता की यह सॉस ठेलों को सप्लाई की जा रही थी।
हापुड़ के मोहल्ले पन्नापूरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक मकान में छापामार कार्रवाई की। टीम हालातों को देखकर दंग रह गई। यहां पर केमिकल, एसिड, रंगों से सॉस तैयार की जा रही थी। इसके बाद टीम ने 200 लीटर सॉस को कब्जे में ले लिया और उसे नष्ट कराया। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























