
हापुड़ में तीन क्रिकेट सटोरिए पुलिस ने दबोचे, तीन फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने क्रिकेट के सट्टा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन क्रिकेट सटोरियों को धर दबोचा जबकि तीन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए क्रिकेट सटोरियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन तथा 13 हजार 6 सौ रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस फरार क्रिकेट सटोरियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस अनुसार दरोगा रंजित कुमार पुलिस बल के साथ बुधवार की रात्रि को गश्त पर थे कि पुलिस को सूचना मिली की कोठी गेट पर स्थित देशी शराब के ठेके के पास कुछ लोग क्रिकेट का सट्टा खेल रहे है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से हापुड़ के इंद्रलोक कालोनी के पंकज पुत्र महेश चंद, नई शिवपुरी के मनोज गोयल पुत्र स्वर्गीय विरेंद्र कुमार सिंह, गोल मार्किट छज्जुपूरा के राघव पुत्र राजेंद्र कुमार सिंघल को धर दबोचा जबकि त्यागी नगर के अनुज त्यागी उर्फ डब्बू त्यागी, गांव सादकपुर का सहदेव शास्त्री पुत्र हरि सिंह, तथा शिवपुरी का सोनू पुत्र महेंद्र कुमार फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल तथा 13600 रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्रिकेट गुरु एप पर पाकिस्तान प्रीमियम लीग मैच पर मोबाइल से सट्टा खेल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बरामद नगदी क्रिकेट सट्टे में ही जीती गई है। पुलिस बरामद मोबाइल में क्रिकेट के सट्टे का डाटा खंगालने में लगी है ताकि यह पता चल सके हापुड़ में कौन-कौन क्रिकेट के सट्टे से जुड़े है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























