
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के वानिक उद्योग बजरंगपुरी पिलखुवा के मालिक अरुण बंसल और सरिता बंसल नामी कंपनी के नकली टोटी, शावर आदि सेनेटरी का सामान अपने कारखाने में बनाकर बेच रहे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अरुण बंसल, सरिता बंसल और गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के गोपुरी के रहने वाले मैनेजर रवि तायल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। नामी कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट माल बनाकर सप्लाई करने के मामले में पिलखुवा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पंजाब के रहने वाले मनीष जिंदल ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सीरा सेनेटरी वेयर लिमिटेड नाम की कंपनी के प्रोडक्ट्स से मिलता-जुलता मार्का लगाकर माल बेचा जा रहा था। उन्हें एक सूचना मिली जिसके बाद वह टीम के साथ अरुण बंसल और सरिता बंसल के वानिक उद्योग बजरंगपुरी पिलखुवा पहुंचे तो वहां मिले व्यक्ति ने अपना नाम रवि तायल बताया जो खुद को वानिक उद्योग कंपनी का मैनेजर बता रहा था। कारखाने की चेकिंग के दौरान कारखाने के अंदर से सीरा का नाम छुपी हुई सेनेटरी का सामान मिला। इसमें टोटी, एगल वॉल, ब्रश टी, विक्टर, नॉन शावर मिक्सर, वॉशिंग मिक्सर, वारंटी कार्ड, सीरा स्टीकर, लैपटॉप, प्रिंटर, टोटी पैक करने वाले कपड़े के छोटे थैले, डब्बे आदि सामान बरामद हुआ जो कि नकली सामान बनाकर असली सेरा कंपनी का नाम का लेवल व सटीकर लगाकर बेच रहा था। उन्होंने मौके पर ही टेस्ट रिपोर्ट तैयार की और बरामद माल को प्लास्टिक के 29 कट्टों में रखकर मौके पर सील कर दिया। इसके बाद रवि तायल को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



























