
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के छावनी में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत बाबूगढ़ के कर्मचारियों ने अभियान चलाया और अतिक्रमण करने वालों को जमकर सबक सिखाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और टीम की कहासुनी भी हुई। टीम ने किसी की न सुनी और अतिक्रमण के खिलाफ शिकंजा कसा।
दरअसल नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। यहां तक की पक्की दीवार भी बना दी। अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। मामले की शिकायत आईजीआरएस पर की गई जिसके बाद नगर पंचायत बाबूगढ़ की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमणकारियों को जमकर सबक सिखाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के होश उड़ गए। अवैध रूप से बनाई गई दीवार को भी ध्वस्त कर दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























