👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में लाकडाउन में बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को सबक सीखाने के लिए यातायात पुलिस शनिवार को दोपहर सड़कों पर उतर आई।
हापुड़ के मेरठ तिराहा पर पुलिस ने तीनों सड़कों पर बेरिकेट लगा कर दुपहिया वाहन तथा कारों को रोक कर सड़कों पर निकलने की वजह पूछी। जरुरी काम से निकले लोगों को पुलिस ने छेड़ा नहीं और बेवजह घूमने निकले लोगों को छोड़ा नहीं।
पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले वाहनों के पुलिस ने आनलाइन चालान किए। पुलिस ने चेतावनी दी कि लोग लाकडाउन में घरों में ही रहें और बेवजह सड़कों पर न घूमे।





























