
पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला: पीड़ित व्यापारी के रिश्तेदार समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दूध कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनपद हापुड़ की एसओजी और गढ़ कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और कॉल ट्रेसिंग के जरिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा निवासी तुषार त्यागी और अभिषेक गुर्जर है। बताया जा रहा है कि अभिषेक पीड़ित व्यापारी विपिन उर्फ पिंटू गुर्जर का करीबी रिश्तेदार है।
गढ़ के आम्बेडकर गेट के निकट के रहने वाले दूध कारोबारी विपिन चौधरी उर्फ पिंटू को 24 मार्च को अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को काला जखेड़ी नामक कुख्यात गैंग का सदस्य बताकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी। अन्यथा परिवार की हत्या की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी एक महीने पहले कश्मीर घूमने गए थे जहां से उन्होंने एक कीपैड मोबाइल फोन और सिम खरीदा था। इस सिम का इस्तेमाल कर कारोबारी को धमकी भरा कॉल किया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि टीम ने मामले में जांच कर कार्रवाई की और पीड़ित व्यापारी विपिन के नजदीकी रिश्तेदार अभिषेक और उसके मित्र तुषार को गिरफ्तार कर लिया जिससे पुलिस ने गाड़ी, सिम व मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जल्द पैसा कमाने के लालच में आरोपियों ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























