👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी दुकानदार मानने को तैयार नहीं है और प्रतिबंध के बाद भी दुकानें खोल रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की गढ़ रोड का है जहां कुमार इलैक्ट्रिक कंपनी के संचालक को प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलने के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बता दें पुलिस को भनक लगी कि कुमार इलैक्ट्रिक कंपनी के संचालक ने प्रतिबंध के बावजूद भी दुकान खोली हुई है और किसी को शक न हो इसके लिए बाहर से शटर डाला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर संचालक में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने दुकान का शटर बंद कराया और एक संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:






























