
👁 31 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास मंगलवार को रॉन्ग साइड आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब रॉन्ग साइड आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर उसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131



























