
कनिका ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उपेड़ा में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गढ़मुक्तेश्वर की कनिका सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर परिजनों का मान बढ़ाया है। गढ़ पहुंचने पर सोमवार को सभी ने कनिका सिंह का जोरदार स्वागत किया।
गढ़मुक्तेश्वर की राम वाटिका कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र सिंह की बेटी कनिका सिंह ने 45 जिलों की युवा यूथ 19 बॉयज एंड गर्ल उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जिसमें कनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























