
UP BOARD: छोटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 व 10 अप्रैल को होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और 12वीं वर्ष-2026 की प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया है। इन छात्रों की परीक्षाएं 9 और दस अप्रैल को होंगी। यह फैसला सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। परीक्षाएं पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षक इन्हें संपन्न कराएंगे। जिन विद्यालयों के सभी परीक्षार्थी छूट गए हैं, उनकी परीक्षा संबंधित विद्यालय में ही होगी। वहीं, अलग-अलग छूटे छात्र-छात्राओं की परीक्षा नोडल केंद्र पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि यह छात्रों के लिए अंतिम मौका है। यदि किसी छात्र की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो पाई है तो वह अवश्य उपस्थित हों। इसके बाद छात्रों को मौका नहीं मिलेगा।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096



























