
गढ़: बुलडोजर की चपेट में आने से कामगार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की शाहपुर रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर बुलडोजर की चपेट में आने से कामगार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि निवासी गांव मुरसाना थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है जो ईंट-भट्टे पर कामगारी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार रवि देर रात कामगारी के दौरान बुलडोजर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























