
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) के विस्तार हेतु लगातार बैठक जारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के कार्यालय पर महासभा की बैठक का आयोजन किया गया जिनमें सर्वसहमति से उपकोषाध्यक्ष पद पर राजनाथ मिश्रा का चयन किया गया। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। माल्यार्पण कर व नियुक्ति पत्र देकर महासभा में उनका स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया।
इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, मनु मिश्रा, हर्ष पाण्डेय, संदीप अवस्थी, मनोज मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा( रजि.)
(प्रदेश अध्यक्ष)
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
*संपर्क सूत्र 9634408321

जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























