
👁 115 views Views
हादसे में गढ़ निवासी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र स्याना चौपला पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पवन पुत्र राम मूर्ति केवट निवासी मोहल्ला मीरारेती गढ़ की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जो परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
मामला रविवार का बताया जा रहा है जब पवन और संदीप बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह स्याना चौपला पर पहुंचे तो वह हादसे का शिकार हो गए जिसमें दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पवन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में मेरठ में चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























