
पुस्तक दान एवं एक्सचेंज मेले में उमड़े अभिभावक व बच्चे
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट के तहत लक्ष्य संस्था के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के आर्य समाज मंदिर में पुस्तक दान एवं पुस्तक एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में पुस्तक दान करने तथा पुस्तक एक्सचेंज करने वाले अभिभावकों, छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पुस्तकों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए। संस्था की यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। संस्था शैक्षणिक पुस्तकों के साथ-साथ कंपटीशन बुक भी उपलब्ध कराती है।
संस्था के अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता ने बताया कि संस्था के हापुड़, पिलखुवा, साहिबाबाद, मेरठ आदि स्थानों पर संस्था के संग्रहालय हैं जहां कोई भी छात्र पंजीकरण करके संग्रहालय से पाठ्य में व व्यवसायिक पुस्तक निशुल्क ले सकता है।
पुस्तक मेले में आए अभिभावकों व बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्य संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि इस श्रेष्ठ कार्य में मदद के लिए अन्य लोगों को आगे आना चाहिए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























