
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान है। बंदरों के हुड़दंग के कारण लोगों का घरों के बाहर निकलना दूबर हो रहा है। बंदर कभी भी हमला कर देते हैं। पार्क, सड़क पर बंदरों का कब्जा है। सिर्फ हापुड़ के पंजाबी कॉलोनी ही नहीं बल्कि जवाहरगंज, आर्य नगर, शिवपुरी, न्यू शिवपुरी, स्वर्ग आश्रम रोड, अर्जुन नगर समेत कई इलाकों में बंदरों का जबरदस्त आतंक है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। पार्कों में लगे झूलों पर बच्चों की जगह बंदर ही आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालात यह है कि लोगों का घरों के बाहर निकलना दुबर हो रहा है। हाल ही में बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर भी हमला कर दिया था। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग बंदरों को पकड़े।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867





























