
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अनवरपुर गांव के पास, पिलखुवा से हापुड़ के रास्ते पर एक ट्रांसफार्मर नाले की बाउंड्री को छू रहा है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ट्रांसफार्मर बेहद नीचे हैं जो चारों तरफ से खुला है। ऐसे में हादसे की संभावना बनी हुई है। निराश्रित पशु भी ट्रांसफार्मर की चपेट में आ सकते हैं। यह ट्रांसफार्मर हाईवे की सर्विस रोड के किनारे बेहद नीचे रखा हुआ जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। यदि नाला ओवरफ्लो हो जाए तो भी करंट उतरने की उम्मीद है। लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर रखवाने की मांग की है।
पिलखुवा से हापुड़ के रास्ते पर सर्विस लेन की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर कितना नीचे रखा हुआ है जो हादसे का कारण कभी भी बन सकता है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर रखा जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























