
बाबूगढ़ में बढ़ रही चोरी की वारदातें, चार दुकानों में चोरी व कई के तोड़े ताले
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोर पुलिस के साथ आंख मिचोली का खेल खेल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही चोरियों से क्षेत्रवासी बेहद नाराज है। चोरों ने बीती रात बाबूगढ़ की बछलौता रोड पर करीब 6 से 8 दुकानों के ताले तोड़े जबकि चार में चोरी करने में सफलता हासिल की। इसी के साथ आसपास के अंदर दुकानों के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। शुक्रवार की सुबह जब क्षेत्रवासी, व्यापारी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनेष प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के लिए चोर सिर दर्द बन चुके हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है।
आपको बताते चलें कि बाबूगढ़ की बछलौता रोड पर चोरों ने 6 से 8 दुकानों के ताले तोड़े। एक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने इस दौरान शिव इलेक्ट्रिकल समेत चार दुकानों में चोरी की। इलेक्ट्रिकल की दुकान के साथ-साथ लकड़ी, सेनेटरी, पर्चून की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीतल का सामान, वॉशर, पंखे आदि सामान चुराकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो टूटे ताले देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton




























