
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित श्री गोरखनाथ हनुमान मन्दिर ग्राम सिमरौली में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गोरक्ष टीला पुणा पीठाधीश्वर बाल योगी महन्त रूपनाथ जी महाराज गोरक्ष टीला, पुणा गोगामेड़ी (राज.)
स्व० अनोखेलाल यादव (पहलवान) की याद में श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर मूर्ति स्थापना कर भण्डारे का आयोजन किया गया। राम दरबार, लक्ष्मी माता, हनुमान जी, शनि देव, शिवलिंग, जाहरवीर गुरु गोरखनाथ जी की मूर्ति की स्थापना की गई। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846




























