
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
चोरी की बाइक मिली,अब सजा भुगतेगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई , साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त पवन से चोरी का मोटर साइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 255/2015 धारा 379, 411 भादवि थाना बाबूगढ़ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 03 माह का साधारण कारावास व 1,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी पवन पुत्र नरेश निवासी ग्राम अटूटा धनावली थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867




























