
टीजीटू के सस्पेंशन का विरोध, बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को हापुड़ के आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और गढ़ में तैनात संजीव टीजी-टू के सस्पेंशन को लेकर कई सवाल खड़े किए। साथ ही उनकी बहाली की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि टीजी 2 संजीव को बहाल नहीं किया जाता तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। ऐसे में जल्द से जल्द टीजी2 संजीव को बहाल किया जाए।
प्रदर्शन पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गलत तरीके से tg2 संजीव को सस्पेंड किया गया है। जल्द से जल्द संजीव को बहाल किया जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। हेमंत प्रताप सिंह, राजेश, अफरोज, महेंद्र, राहुल, मनीष, मनोज, यशवंत, लोकेंद्र, रिंकू आदि ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




























